Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Lok Sabha by-election: आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू, आजम ने लगाए पुलिस पर आरोप

08:32 AM, 23-Jun-2022

मैं अपराधी हूं, मानता हूं… तो मेरा शहर भी ऐसा ही माना गया है: आजम खां
आजम खां ने बीती रात पुलिस की ओर से की गई हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं अपराधी हूं, मानता हूं… तो मेरा शहर भी ऐसा ही माना गया है। वे जो चाहें कर सकते हैं, हमें सहना होगा। अगर मुझे रहना है, तो मुझे सहना होगा।

 

08:25 AM, 23-Jun-2022

गंज थानाध्यक्ष का सबसे अभद्र व्यवहार
आजम ने कहा कि मैं पूरी रात से जागा हुआ हूं। हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज थाने, कोतवाली और सिविल लाइंस थाने (रामपुर में) गए थे। गंज थानाध्यक्ष का सबसे अभद्र व्यवहार रहा। उन्होंने हिंसा तक की।  

08:09 AM, 23-Jun-2022

आजम ने लगाए आरोप
इस बीच मतदान शुरू होने से कुछ समय पहले आजम खान ने कहा है कि यदि मतदान प्रतिशत गिरता है, तो दोष सरकार पर भी है। उन्होंने रातों-रात तबाही मचा दी। जीप और सायरन शहर (रामपुर) में हर जगह थे। वे लोगों को थाने ले गए, उन्हें पीटा और मैंने कुछ मनी ट्रांसफर के बारे में भी सुना है। यह शर्मनाक है। 

 

08:03 AM, 23-Jun-2022

विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश ने दिया था आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद पद से इस्तीफा दिया था। इसी प्रकार आजम खां ने रामपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद रामपुर लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। दोनों के इस्तीफे से खाली हुई रामपुर और आजमगढ़ सीट पर उप चुनाव कराया जा रहा है।

 

07:52 AM, 23-Jun-2022

मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने का दावा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने केलिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। नतीजे 26 जून को आएंगे। इस बीच आजम खां ने राज्य पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

07:46 AM, 23-Jun-2022

Lok Sabha by-election: आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू, आजम ने लगाए पुलिस पर आरोप
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 6  बजे तक होगी। रामपुर में छह और आजमगढ़ में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।