Ranchi : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते हुये कहा कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति देने की तैयारी है. द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान कर बीजेपी ने आदिवासी समुदाय को साधने का काम किया है. साथ ही महिला सशक्तिकरण को लेकर भी संदेश दिया है.
बीजेपी पार्टी की तरफ से आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी. इस संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद थे. संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा हुई, जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी.
लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे
इसे भी पढ़ें – यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राज्यपाल बनाई गई थीं. वह साल 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं. राज्यपाल का पद संभालने से पहले द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की S.T. मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी थीं.
विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को बनाया है राष्ट्रपति उम्मीदवार
विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को इसकी घोषणा की और कहा कि हमने (विपक्षी दलों ने) सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे.
विपक्ष की ओर से श्री सिन्हा को उम्मीदवार बनाये जाने से यहां लोगों में खुशी का माहौल है. मालूम हो कि यशवंत सिन्हा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत हजारीबाग के चौक-चौराहे से की है. हालांकि हजारीबाग ने पहले ही देश को यशवंत सिन्हा के रूप में वित्त एवं विदेश मंत्री दिया है.
बता दें कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है. वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है.
इसे भी पढ़ें – AK-47 बरामदगी मामला : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, जा सकती है विधायकी
आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।
More Stories
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 2 वोटिंग: राहुल गांधी, ओम बिरला, हेमा मालिनी, शशि थरूर, बाहुबली जैसे दिग्गजों की साख सीट पर, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे भी हैं
झालावाड़ में वसुन्धरा राजे ने पोट्टे के साथ
व्यापार पर तानी पिस्तौल, मामला पुलिस में पहुंचाना