Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

RBSE UP Board Result 2022 Live Updates: राजस्थान बोर्ड दसवीं का परिणाम आज, यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें

Default Featured Image

RBSE 10th Result 2022: आरबीएसई 10वीं के परिणाम कल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राज्य में आयोजित कक्षा दसवीं के परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। आरबीएसई राज्य में माध्यमिक यानी दसवीं का परिणाम सोमवार 13 जून, 2022 को जारी किया जाएगा।

09:14 PM, 12-Jun-2022

upmsp Result: कब हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें करीब 48 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी है।

07:54 PM, 12-Jun-2022

UP Board 2022 Result : ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं।

07:29 PM, 12-Jun-2022

UP Board results 2022: 51 लाख छात्रों ने कराया था पंजीकरण
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 51 लाख 92 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था

06:39 PM, 12-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। अगर छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

06:15 PM, 12-Jun-2022

UP Board Result 2022: यहां देख सकेंगे परिणाम
परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी  की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

05:59 PM, 12-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live Updates: जल्द आएगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक
अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जल्द जारी हो सकते हैं। अनुमान है कि परीक्षा परिणाम 15 जून तक जारी हो जाएंगे।

05:16 PM, 12-Jun-2022

UP Board Result: तनाव को दूर रखें
छात्र परिणाम संबंधी तनाव से दूर रहने के लिए यह पढ़ें- UP Board Result 2022: परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में हैं तो ये टिप्स दूर करेंगे आपकी टेंशन, पढ़ें

04:59 PM, 12-Jun-2022

UP Board Result:  डॉट कॉम पर देख पाएंगे नतीजे
यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 जून से पहले जारी किए जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे।

04:21 PM, 12-Jun-2022

UP board 10th 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जारी करेगी रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।

03:55 PM, 12-Jun-2022

UP board Result 2022: मूल्यांकन का काम लगभग पूरा
शिक्षा मंत्री के कार्यालय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

03:26 PM, 12-Jun-2022

UP Board Result 2022: कॉपी चेकिंग के दौरान मिली कुछ अलग कॉपियां
यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी ने सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी तो कोई पक्षियों की प्यास बुझाने की कर रहा था अपील। शादी का हवाला देकर भी मांगे गए थे नंबर।
03:06 PM, 12-Jun-2022

UP Board Result : कैसे कैलकुलेट होगी 10वीं-12वीं की पर्सेंटेज?

ऐसा करने के बाद आपको कुल अंकों का पता लगाना है। इसका आसान तरीका है कि सभी विषयों के अधिकतम अंक जोड़ कर कुल अंकों का पता कर लें।

02:55 PM, 12-Jun-2022

UP Board Result 2022: कुल प्राप्तांक और कुल अंकों का पता लगाएं

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट प्रतिशत की गणना करने के लिए सबसे पहले छात्रों को मार्कशीट में दिए गए प्राप्तांकों को जोड़कर उनका योग यानी सम या टोटल करना है।

02:38 PM, 12-Jun-2022

UP MSP Result 2022: रिजल्ट का पर्सेंटेज निकालने का फॉर्मूला

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का पर्सेंटेज निकालने का फॉर्मूला यहां इस खबर के जरिये आसानी से समझ सकते हैं।