Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Weather Forecast: बादल और गर्मी एक साथ, लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में फिर तपेगा मौसम…पूर्वांचल में भी राहत नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक फिर मौसम (UP Weather) में उमस और गर्मी बढ़ गई है। सुबह से ही निकल रही धूप के कारण गर्मी और उमस जैसी स्थिति बन गई है। शनिवार को सुबह से ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने लखनऊ और पूर्वांचल के इलाकों में बादल छाने के भी आसार जताए गए है। लखनऊ में शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। लेकिन, सिस्टम कमजोर होने के कारण अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। गाजियाबाद और नोएडा में लोगों को एक बार फिर तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। पूर्वांचल में बादल छाने की संभावना है। लगातार मौसम के तेवर तल्ख बने रहने और बारिश नहीं होने से परेशानी काफी बढ़ गई है।

यूपी में शनिवार को कई स्थानों पर मौसम में बदलाव दिख सकता है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही कड़ी धूप के कारण लोगों को उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में संभावना जताई गई है कि दिन में बादल छाएंगे। हालांकि, बारिश की संभावना महज 11 फीसदी जताई गई है। हवा के गायब रहने से लोगों को काफी गर्म मौसम का अहसास हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मई माह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। 3 जून को एक बार फिर राजधानी का तापमान 44 डिग्री पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

नोएडा में बादलों के बीच मौसम गर्म
नोएडा में भी मौसम काफी गरमाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह से बादल छाने के कारण मौसम भारी रहा। बारिश की संभावना कम ही दिख रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। शहर में शनिवार से तापमान 40 डिग्री को पार करने की उम्मीद है। लगातार बढ़ती गर्मी ने एक बार फिर लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।

गाजियाबाद में लगातार तेज गर्मी
गाजियाबाद में लोगों को पिछले तीन दिनों से लगातार एक बार फिर तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह से ही तीखी धूप का अहसास लोगों को हुआ। बादल छाने की उम्मीद की गई है, लेकिन इससे गर्मी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना काफी कम है। ऐसे में शनिवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होगा। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

वाराणसी में चार दिन दिखेंगे बादल
वाराणसी में बादलों का प्रभाव देखा जा रहा है। शनिवार की सुबह आसमान में बादल दिखाई दिए, लेकिन दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद जताई गई है। प्री-मानसून बारिश की संभावना पर अभी तक कोई ठोस भविष्यवाणी नहीं की गई है। पूर्वांचल के पूरे क्षेत्र में लोगों को गर्मी से अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है है।

शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, गोरखपुर में गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ रहा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गर्मी और उमस जैसे हालात बने रह सकते हैं।