![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
भीषण गर्मी के बावजूद ताजमहल के दीदार की दीवानगी कम नहीं हुई है। रविवार को 21,530 सैलानियों ने ताज का दीदार किया। अधिकांश सैलानी ताजमहल में सुबह और शाम को ही पहुंच रहे हैं। दोपहर को ताज पहुंचने वाले सैलानी गर्मी से बचने को पार्कों और मुख्य गुंबद में समय बिताते हैं। आगरा किले पर करीब चार हजार सैलानी पहुंचे।
ताजमहल की दीवानगी गर्मी पर भारी पड़ रही है। शनिवार को जहां 20 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे थे तो वहीं रविवार को भी सुबह से ही टिकट खिड़कियों पर भीड़ लगी रही। सूर्योदय के साथ ही पर्यटक ताज के दीदार करने पहुंच रहे हैं। दोपहर 12 बजे के बाद ताज परिसर में पर्यटकों की संख्या घट जाती है। शाम चार बजे के बाद पर्यटकों की आमद फिर से शुरू होती है, जोकि सूर्यास्त तक बनी रहती है।
देसी, विदेशी सैलानियों के लिए टिकट विंडो खुलने से भी पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। टूरिस्ट गाइड आफताब ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए खिड़की खुलने से राहत मिली है। एएसआई के अधिकारियों ने बताया कि 20935 भारतीय और 595 विदेशी सैलानियों ने ताज का भ्रमण किया। उधर, आगरा किले पर रविवार को करीब चार हजार सैलानियों ने भ्रमण किया।
320 ने चांदनी रात में निहारा ताज
ताजमहल के नाइट व्यू के दूसरे दिन रविवार को 320 पर्यटकों की बुकिंग की गई। रात आठ बजे से पर्यटकों के समूहों को ताज के रात्रि दर्शन को ले जाया गया, जहां उन्होंने की ताज की चमकी के दीदार किए।
बुद्ध पूर्णिमा पर ताज देखने को टिकट की मारामारी
सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा को ताज के दीदार करने के लिए एएसआई के माल रोड स्थित कार्यालय में बुकिंग कराने के लिए मारामारी रही। पूर्णिमा पर पूरे चांद के कारण ताज के दीदार के लिए खासी डिमांड रहती है। ताज के रात्रि दर्शन का स्लॉट 400 पर्यटकों का है। रविवार को इसकी बुकिंग के लिए दोपहर में भी लोगों की कतारें लगी रहीं।
सूरज के तीखे तेवरों से ताजनगरी रविवार दिनभर झुलसती रही। लू से लोग बेहाल हो गए। दिन में पारा सामान्य से 6 डिग्री अधिक 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह तापमान तीन साल में सबसे अधिक रहा। गर्मी के कारण स्मारकों में पर्यटक छांव तलाशते नजर आए।
More Stories
Ladli Behna Yojana Kist: लाड़ली बहनों के खाते में सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से भेजे 1500 रुपये
महामंडलेश्वर से 30 लाख की ठगी करने वाला बाबा गिरफ्तार, अयोध्या में जमीन खरीदने के नाम पर की धोखाधड़ी
हाउसिंग बोर्ड भोपाल के कटारा हिल्स में पहली राष्ट्रीय स्तर की कालोनी करेगा विकसित