वाराणसी: बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में रविवार को सर्वे का दूसरा दिन है। सुबह 8 बजे से मस्जिद में सर्वे का काम शुरू होगा। दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद के ऊपरी हिस्से और पश्चिमी छोर पर सर्वे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आज सर्वे काम खत्म हो सकता है। सर्वे का 50 प्रतिशत काम खत्म हो चुका है। इससे पहले जिला अदालत के आदेश के बाद शनिवार को सर्वे का काम शुरू किया गया था। कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, स्पेशल कमिश्नर विशाल सिंह और प्रशासनिक पदाधिकारियों, वादी पक्ष, प्रतिवादी पक्ष के 52 लोगों की टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में प्रवेश किया। तहखानों की जांच शुरू कराई गई। मस्जिद के तहखाने में स्थित चारों कमरों का सर्वे कराया गया है। इस दौरान प्रशासन की टीम के साथ सपेरे भी मौजूद रहे।
एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के साथ 52 लोगों की टीम ने तहखाने के चारों कमरों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान पूरे अभियान की वीडियोग्राफी की गई। टीम ने दीवारों की बनावट से लेकर खंभों तक की वीडियोग्राफी की। रविवार को सुबह 8 बजे से एक बार फिर सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। सर्वे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिद परिसर के करीब एक किलोमीटर के दायरे में 1500 से अधिक पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई। पहले तहखानों की चाबी नहीं दिए जाने का मामला सामने आया, लेकिन एडवोकेट कमिश्नर की ओर से इस बारे में कोई बात नहीं कही गई। इसे अफवाह माना गया है। सर्वे के दूसरे दिन मस्जिद में क्या हलचल हो रही है, यहां यहां जानिए लाइव अपडेट:
मस्जिद परिसर में पहुंचे अधिकारी, शुरू हुआ सर्वे
ज्ञानवापी मस्जिद में आज सर्वे के दूसरे दिन का कार्य शुरू हो गया है। संबंधित अधिकारी मजिस्द परिसर में पहुंच गए हैं। आज मस्जिद के अंदर के कमरों तथा अन्य हिस्सों का सर्वे आज हो सकता है। परिसर की वीडियोग्राफी के लिए विशेष लाइट और कैमरे की व्यवस्था की गई है। सर्वे टीम में मुकदमे के वादी, प्रतिवादी, उससे जुड़े अधिवक्ता, अधिवक्ता आयुक्त और सहायक अधिवक्ता आयुक्त शामिल हैं।
More Stories
देव आनंद हूं मैं… : सिंधी मेला समिति के युवा उत्सव में 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के किशोर भानुमुख ने दी सरदारों
झारखंड में 18 से नामांकन शुरू हुआ, चॉकलेट ने भी नामांकन की तारीख तय कर दी
छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़: बेटे ने पिता को ठेला-तड़पा कर दी मौत… ऐसे पकड़ाया 'हत्यारा बेटा'