
आगरा के फतेहपुर सीकरी के स्मारकों में प्रमुख दीवाने आम स्मारक के गार्डन में एक गाइड के नहाने का वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला एएसआई के उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर उन्होंने गाइड के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी गाइड का नाम अफसर कुरैशी है। एएसआई अधिकारी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
गाइड ने नहाने का बनाया वीडियो
फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र में कई गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय दीवाने स्मारक के गार्डन में उद्यान शाखा के कर्मचारी पाइप से पानी का छिड़काव कर रहे थे। उसी समय गाइड अफसर कुरैशी आया और कपड़े उतारकर नहाने लगा। जब वह नहा रहा था तो उसने अपने किसी साथी ने वीडियो बनवा लिया। कर्मचारियों और अन्य गाइडों ने उसे ऐसा मना करने से भी किया लेकिन वह नहीं माना।
गाना लगाकर सोशल मीडिया पर डाला
आरोपी गाइड ने इस वीडियो पर ‘ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए…’ गाना लगाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी एएसआई के उच्च अधिकारियों को हुई तो उन्होंने अधीनस्थों से नाराजगी जताते हुए गाइड के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। संरक्षण सहायक कलंदर बिंद का कहना है कि गाइड के खिलाफ एफआईआर कराने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
More Stories
तमाड़ : सनराइजर हैदराबाद के स्टार क्रिकेटर राहुल
तमिलनाडु के बाद, कर्नाटक में द्रविड़ बहस: सिद्धारमैया के आरएसएस के लिए ‘असली हिंदू’ सवाल
सर्जियो पेरेज़ क्रैश के बाद चार्ल्स लेक्लर होम मोनाको ग्रांड प्रिक्स में पोल लेता है | फॉर्मूला 1 समाचार