Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों से भेंट की

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री नंदगोपाल गुप्ता ’नंदी’ ने कल अपने सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट की। उन्होंने जनसरोकारों के प्रति समर्पित रहते हुए प्रशासनिक सेवा के दायित्व निर्वहन पर युवा अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर भारत की छवि विश्वगुरू के रूप में उभर कर सामने आ रही है और अन्तर्राष्ट्रीय संबंधांे को और अधिक प्रगाढ़ बनाने में उनकी सार्थक और महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों की जानकारी हेतु पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर दिया। इन ऊर्जावान एवं प्रतिभावान अधिकारियों से जनसेवा के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक विचार विमर्श हुआ।
मंत्री श्री नंदी ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रशासनिक सेवा राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उच्च नैतिक मानकों के साथ जनसेवा का भाव सर्वाेपरि रखना ही सर्वाेत्तम प्रशासनिक दक्षता है। उन्होंने युवा अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक विषयों के विभिन्न पहलुओं को समझने की जिज्ञासा में उनका मार्गदर्शन किया। इन ऊर्जावान एवं प्रतिभावान अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सम्यक कर्तव्य निर्वहन के लिए शुभकामनायें दी।
भारतीय विदेश सेवा (प्थ्ै) 2021 बैच के ट्रेनी आईएफएस अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ मंत्रीगण से मिलने हेतु लखनऊ भ्रमण पर हैं।