Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Mirzapur News: जिला अस्पताल में भर्ती महिला से स्वीपर ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर जिले के मंडलीय अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी स्वीपर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया थ। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई थी। एसपी सिटी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी स्वीपर नाम साहिल है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला का मेडिकल भी करवा लिया गया है और स्वैब को टेस्टिंग के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

जिले के लालगंज इलाके की एक महिला की तबियत खराब होने पर उसके घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित महिला के पति के अनुसार जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुचीं थी। तब उसने अपने साथ हुई घटना की आपबीती बताई थी, जिसके आधार पर पति ने पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। मंडलीय अस्पताल में रेप जैसी घटना घटित होने के की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।