मुख्यमंत्री ने खद्दी पर्व की दी शुभकामनाएं – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री ने खद्दी पर्व की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को खद्दी पर्व (धरती पूजा) की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि कुड़ुख (उरांव) समाज परंपरागत रूप से चौत पूर्णिमा के दिन खद्दी पर्व मनाता है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने के साथ धरती माता की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्रकृति से गहराई से जुड़े प्राचीन जनजाति समुदाय उसके वास्तविक संरक्षक हैं। राज्य सरकार उनका सामाजिक, अर्थिक विकास करने के साथ हर सम्भव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।