पशुपालन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने आज विकास खण्ड गाजियाबाद के ग्राम कनावनी का किया स्थलीय निरीक्षण – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पशुपालन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने आज विकास खण्ड गाजियाबाद के ग्राम कनावनी का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने आज विकास खण्ड गाजियाबाद के ग्राम कनावनी का स्थलीय निरीक्षण डा0 जयप्रकाश, संयुक्त निदेशक, गौशाला, निदेशालय पशुपालन विभाग, डा0 महेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजियाबाद के साथ किया। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से जानकारी करने पर पता चला कि 11 अप्रैल, 2022 को विकास खण्ड गाजियाबाद के ग्राम कनावनी में श्री सूरज पण्डित के द्वारा गत 03 वर्षों से डेयरी संचालित की जा रही है। डेयरी में संरक्षित गोवंश से उत्पादित दूध का विक्रय कर डेयरी का संचालन किया जा रहा है। जिसके आगे-पीछे लगभग 200 झोपड़ी डालकर कुछ लोग गत 03 वर्षों से रह रहे थे।
11 अप्रैल 2022 को दोपहर 12ः00 बजे डेयरी के पीछे वाली झुग्गियों में आगजनी की आग डेयरी में पहुंच गयी थी, जिसके कारण डेयरी में संरक्षित गोवंश 54 गोवंश में से 38 गोवंश की मौके पर मृत्यु हो गयी। 16 गोवंश का उपचार पशुपालन विभाग, गाजियाबाद के द्वारा तत्परता से किया जा रहा है। जिनके शीघ्र स्वस्थ होने की सम्भावना है। गौशाला संचालक के द्वारा अवगत कराया गया, कि डेयरी के आगे-पीछे डाली गयी अवैध झुग्गियों को हटाने हेतु नगर निगम से शिकायत की गयी थी, जिस पर कोई कार्यवाही नही की गयी। मंत्री जी द्वारा आश्वस्त किया गया कि नियमानुसार जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी एवं डेयरी संचालक को नियमानुसार आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी।