Editorial:ये नया भारत है, झुकेगा नहीं समझे दुनिया’ – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Editorial:ये नया भारत है, झुकेगा नहीं समझे दुनिया’

13-4-2022

भारत पर दबाव डालने की मूल प्रवृत्ति को अमेरिका ने कभी भी त्यागना उचित नहीं समझा क्योंकि उसकी हीन दृष्टि सदैव भारत को दबाने की सोच के साथ ही जीती आई है। वहीं वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तो सारी ताकत लगा यह तय करना चाहा था कि भारत किसी भी तरह उसके चंगुल में फंस जाए। यही कारण है कि हालिया रूस-यूक्रेन विवाद में सबसे बड़ा मध्यस्थ बनने की जुगत में अमेरिका ने कई बार भारत पर दबाव बनाया पर भारत तो भारत ठहरा और वो भी पीएम मोदी के नेतृत्व वाला, ऐसे में झुकने का तो कोई सवाल ही नहीं था।
भारत ने रूस-यूक्रेन विवाद में अपने तटस्थ रुख से ये दिखा दिया कि भारत आज एक नेतृत्वकर्ता के रूप में निर्णय लेने के लिए पूरी तरह सक्षम है और उसे अपने देश के आम जनों के लिए जो हितकर लगेगा उसी दिशा में वो कदम बढ़ाएगा। दरअसल, इसी बीच हाल ही में जब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में शासन से मुलाकात सुनिश्चित की तो अमेरिकी प्रशासन ने अपने सभी भारी-भरकम और बड़े चेहरों को भारत पर दबाव बनाने के लिए उतार दिया लेकिन यह पासा उसी पर उल्टा पड़ गया।
बीते सोमवार को राजनाथ सिंह और एस.जयशंकर की मुलाकात के दौरान भारत को डराने के लिए अमेरिका ने अपने सभी दिग्गजों को मैदान में उतार दिया। इस 2+2 बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने भाग लिया, हालांकि बाइडेन भी इसमें शामिल हुए। 2+2 बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग की, उन्होंने अमेरिका में भारत के दो मंत्रियों से भी मुलाकात की। सत्य तो यह है कि यह स्पष्ट रूप से अमेरिका की ओर से ताकत का प्रदर्शन था जिसका जोर वो भारत में आज़माना चाह रहा था।
जब से रूस यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ है, अमेरिका भारत को डराने की कोशिश कर रहा है। वह भारत को यूएस-नाटो लाइन पर खड़ा करने के लिए हर तरह की धमकियां देता रहा है। हालांकि, भारत अडिग बना रहा और यह कहता रहा है कि वह इस संबंध में अपने हितों का पालन करेगा। इसलिए, जब भारत और अमेरिका ने दोनों पक्षों के विदेश और रक्षा मंत्रियों को शामिल करते हुए 2+2 वार्ता की, तो अमेरिका ने भारत को डराने के लिए अपने सभी दिग्गजों को मैदान में उतारा। हालांकि, भारत ने एक बात स्पष्ट कर दी कि वह अमेरिका या अतीत की किसी अन्य महाशक्ति के सामने नहीं झुकेगा क्योंकि उसका भी औचित्य उतना ही है जितना अन्य किसी विकसित देश का, आज जब कई देश पूर्ण रूप से दूसरों पर आश्रित हैं तो वहीं भारत आत्मनिर्भर वाले अपने मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस वार्ता की शुरुआत ही अमेरिका की झमाझम धमकियों से मोदी-बाइडेन आभासी शिखर सम्मेलन के साथ ही शुरू हुई थी। राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी तेल खरीदने के विरुद्ध अपने स्वर उष्मित और बुलंद किये। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, “राष्ट्रपतिज् ने बताया कि हम यहां उनके यानी भारत के तेल आयात के साधनों में विविधता लाने में मदद करने के लिए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका से आयात पहले से ही महत्वपूर्ण हैं, रूस से प्राप्त होने वाले आयात से बहुत बड़ा है।”
हालांकि, इतने दबावों के बाद भी भारत अडिग रहा। सबसे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन संकट पर कोई स्पष्टीकरण दिए बिना आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी नीति के बारे में बताया। और फिर, भारत के मंत्रियों ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि नई दिल्ली, अमेरिका के अनुरूप अपना रुख नहीं बदलेगी। जयशंकर ने कहा, “यदि आप रूस से ऊर्जा खरीद देख रहे हैं, तो मेरा सुझाव है कि आपका ध्यान यूरोप पर केंद्रित होना चाहिए। हम कुछ ऊर्जा खरीदते हैं जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए आवश्यक है, लेकिन मुझे आंकड़ों को देखकर संदेह है, संभवत: भारत की प्रति माह की कुल खरीदारी, यूरोप द्वारा हर हफ्ते की जा रही तेल खरीद से काम ही है।” जेन साकी ने भी कहा, “भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका से 10 प्रतिशत आयात करता है। यह किसी भी प्रतिबंध या किसी तरह की अवहेलना या किसी भी चीज़ का उल्लंघन नहीं है।”
फिर क्या था, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के तेवर शुरुआत से ही अमेरिका को पता हैं, वो किस प्रकार शांत रहते हुए बड़े-बड़े विदेशी मामलों के जानकारों को धूल चटा देते हैं यह रूस-यूक्रेन विवाद के दौरान सबने देखा था और सोमवार को हुई वार्ता में बाइडन प्रशासन के अधिकारी वास्तव में डर गए। अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा, “हम भारत को यह नहीं बता रहे हैं कि उसे क्या करना है।”

सत्य तो यही है कि, जिस बर्ताव के साथ अमेरिकी प्रशासन ने बात शुरू की थी उसके बिलकुल विपरीत उसकी भाषा तब हो गई जब वार्ता की समाप्ति हुई। यह पीएम मोदी के नेतृत्व और अपने निर्णयों के प्रति दृढ इच्छा एवं संकल्पशक्ति थी इसलिए अमेरिका अपनी पूरी ताकत से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करता रह गया लेकिन यह भारत है जिसने अमेरिकी दिग्गजों को डरा दिया।