![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
अयोध्या: फिल्म कलाकारों की रामलीला का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद अब विभिन्न पात्रों के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। अयोध्या की रामलीला (Ayodhya Ramlila) के कमिटी अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने बताया कि इस साल फिल्म कलाकारों की रामलीला सरयू तट पर 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेंगी। इस साल गोरखपुर से बीजेपी सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi kishan) केवट निषाद राज गुह की भूमिका में दिखेंगे। वे 2021 की रामलीला में परसुराम की भूमिका में मंच पर दिखे थे।
इस साल परशुराम की भूमिका बीजेपी सांसद और भोजपुरी के सुपर स्टार मनोज तिवारी (manoj tiwari as parsuram) निभा रहे हैं। अन्य मुख्य भूमिकाओं में भगवान श्री राम की भूमिका में राहुल भूचर, रावण की भूमिका में शाहबाज खान, हनुमान जी की भूमिका में बिंदु दारा सिंह नजर आएंगे। सिने स्टार राकेश बेदी विभीषण की भूमिका में तो कैकेई की भूमिका में एक्ट्रेस उपासना दिखेंगी। उन्होंने कहा कि माता सीता वन अन्य प्रमुख पात्रों के लिए सिने कलाकारों से बात चल रही है।
मुबंई और दिल्ली से आएंगे कलाकार
उन्होंने बताया इस साल रामलीला का मंचन पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। इसमें मुंबई के कलाकारों के अलावा दिल्ली रंगमंच और अयोध्या की रामलीला मंडलियों के करीब 150 कलाकार इसमें हिस्सा ले रहे हैं। रामलीला की तैयारी शुरू कर दी गई है।
More Stories
सुपरटेक पर एक और कंपनी पर दिवालिया प्रक्रिया शुरू हुई
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अलानाला ग्रैड, कमेंट्रीराम
खालिस्तान समर्थक लखबीर सिंह लंडा का घनिष्ठ मित्र बलजीत गिरफ्तार