हज-2022 की यात्रा हेतु  09 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022  तक हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट ूूूण्ींरबवउउपजजममण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हज-2022 की यात्रा हेतु  09 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022  तक हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट ूूूण्ींरबवउउपजजममण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

हज-2022 की यात्रा हेतु दिनांक 09 अप्रैल, 2022 से  दिनांक 22 अप्रैल, 2022  तक हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट ूूूण्ींरबवउउपजजममण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे। हज-2022 हेतु हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा कतिपय निर्देष निर्गत किये गये हैं। निर्देषों के तहत दिनांक 30 अप्रैल, 2022 को जो आवेदक 65 वर्श से अधिक आयु के होंगे उन्हें हज-2022 की यात्रा हेतु अयोग्य माना जाएगा। इस कारण से ऐसी महिलांए जिनके महरम 65 वर्श से अधिक आयु के हैं उनकी हज यात्रा निरस्त हो जाएगी। 70 वर्श से अधिक आयु के हज यात्रियों के साथ सहयोगी के रुप में आवेदन करने वाले हज आवेदकों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
उत्तर प्रदेष राज्य हज समिति सचिव/कार्यपालक अधिकारी राहुल गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि नई गाइडलाइंस के अनुसार आवेदकों के पास भारतीय अर्न्तराश्ट्रीय पासपोर्ट जो दिनांक 22 अप्रैल, 2022 या उससे पूर्व जारी हुआ हो एवं उसकी वैद्यता दिनांक 31 दिसम्बर, 2022 तक अवष्य हो। दिनांक 30 अप्रैल, 2022 को या उससे पूर्व आवेदक की आयु 65 वर्श से अधिक न हो रही हो तथा सऊदी हेल्थ मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त किये हों।उन महिलाओं के महरम व सहयोगी के रुप में जिनके महरम अधिक आयु होने के कारण हज-2022 की यात्रा हेतु सऊदी अरब सरकार द्वारा अयोग्य निर्धारित किया है। जो हज यात्री जारी स्वास्थ्य सम्बंधी गाइडलांइस का पालन करने और सभी एहतियाती उपाय स्वीकार करने को सहमत हैं।
सचिव/कार्यपालक अधिकारी राहुल गुप्ता ने  बताया कि जो हज आवेदक नई गाइडलाइंस के कारण से अपना आवेदन निरस्त कराना चाहते हैं, वह अपना आवेदन निरस्त करा सकते हैं। वर्तमान में रमज़ान के पवित्र माह में उमराह करने वाले व्यक्तियों के प्रबंधन के अनुभवों से सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्रालय द्वारा कुछ और हेल्थ व प्रषासनिक गाइडलाइंस जारी किया जाना सम्भव है, जिन्हें बाद में अवगत कराया जाएगा।
सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा सकुर्लर-12 दिनांक 09 अप्रैल, 2022 निर्गत किया है जिसके माध्यम से अवगत कराया गया है कि सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइंस जारी की गयी हैं, जिसके आधार पर हज-2022 सम्पन्न कराया जाएगा। दिनांक 30 अप्रैल, 2022 को जो आवेदक 65 वर्श के या उससे कम आयु के होंगे व सऊदी हेल्थ मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त किये होंगे उन्हें हज-2022 की यात्रा हेतु योग्य माना जाएगा। विभिन्न देषों से सऊदी अरब पहुॅंचने वाले हज यात्रियों को अपने देष से यात्रा आरम्भ करने के 72 घण्टे के भीतर की कोविड-19 पी.सी.आर. निगेटिव रिपोर्ट जमा करनी आवयक होगी। यह भी निर्देष दिये गये हैं कि सभी हज यात्रियों को सऊदी हेल्थ मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य सम्बंधी गाइडलांइस का पालन अवष्य करना होगा एवं सभी एहतियाती उपाय स्वीकार करने होंगे।