ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल के 9 इंजीनियरों को अतिरिक्त प्रभार – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल के 9 इंजीनियरों को अतिरिक्त प्रभार

Advt

Ranchi : ग्रामीण कार्य विभाग में 9 अभियंताओं को अतिरिक्त प्रभार दिया है. मुख्य अभियंता के सचिव प्राविधिक विशेष प्रमंडल के जीतन दास को अपने कार्यों के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. प्रभारी कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल दुमका उदय कुमार सिंह को अपने कार्यों के अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल गोड्डा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल खूंटी सिकंदर साहू को अपने कार्यों की अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल खूंटी का प्रभार दिया गया है.

advt

सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल रामगढ़ हरिनंदन सिंह को अपने कार्यों के अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल रामगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इसे भी पढे़ें:राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसाइटी रांची जिला शाखा में पकड़ी गड़बड़ी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

advt

सहायक अभियंता कार्य अवर प्रमंडल गोड्डा एक सिद्धेश्वर मंडल को कार्यकत्री कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल गोड्डा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

सहायक अभियंता दुमका सुशील कुमार सिन्हा को अपने कार्यों के अलावा कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल दुमका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल कोडरमा राजकुमार भारती को अपने कार्यों के अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल कोडरमा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इसे भी पढे़ें:झारखंड के कारखानों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब रखना होगा कम से कम एक महिला संरक्षक

कनीय अभियंता विशेष प्रमंडल दुमका उमेश चंद्र श्रीवास्तव अपने कार्यों के सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल दुमका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

कनीय अभियंता विशेष प्रमंडल देवघर अमर रविदास को अपने कार्य पैतृक सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल देवघर का प्रभार दिया गया है. सभी इंजीनियरों को अतिरिक्त प्रभार के लिए कोई वित्तीय लाभ नहीं दिया जायेगा. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढे़ें:मनरेगा: गड़बड़ियों के मामलों पर अब तक 919 अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई, लगाया गया जुर्माना

दो कनीय अभियंताओं की पोस्टिंग

ग्रामीण कार्य विभाग में दो कनीय अभियंता पदस्थापन किया है. भास्कर को उपायुक्त लोहरदगा के अधीन और धर्मेंद्र अजय को ग्रामीण कार्य प्रशाखा बोलवा सिमडेगा में पदस्थापित किया है .

इसे भी पढे़ें:चिंताजनकः महिलाओं के खिलाफ हिंसा में टॉप 3 राज्यों में झारखंड

Like this:

Like Loading…

advt