![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
ताजनगरी में बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। पहले दो घंटे में केवल आगरा ग्रामीण में मतदान प्रतिशत दहाई के अंक में पहुंचा। सुबह नौ बजे तक यहां 11 फीसदी मतदान हुआ। शाम छह बजे तक जिले में कुल 60.23 फीसदी मतदान हुआ है। एत्मादपुर में सबसे ज्यादा 65.1 प्रतिशत, जबकि छावनी में सबसे कम 56 प्रतिशत मतदान हुआ है। ईवीएम की खराबी के चलते बटेश्वर समेत कई बूथों पर मतदान प्रभावित रहा।
आंवलखेड़ा में पोलिंग एजेंट गिरफ्तार
ईवीएम मशीन में खराबी के चलते बाह सीट के बटेश्वर मतदान केंद्र, किरावली के मांगरोल गूजर, फतेहाबाद सीट के बड़ा गांव बूथ व गढ़ी जहान सिंह बूथ और खेरागढ़ में मतदान तीस मिनट से एक घंटे तक बाधित रहा। मशीन की मरम्मत या बदलने के बाद यहां मतदान शुरू हुआ। एत्मादपुर सीट के आंवलखेड़ा में मतदान का वीडियो वायरल करने पर भाजपा के एजेंट अजय कुमार को हिरासत में लिया गया। मुकदमा दर्ज किया गया है।
उदयपुर खालसा बूथ पर मतदाताओं ने किया हंगामा
बाह के उदयपुर खालसा बूथ पर पीठासीन अधिकारी पर वोट डाल देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने हंगामा किया। फतेहाबाद के हरजूपुरा में एक बच्चे के लापता होने के विरोध में ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे तक मतदान का बहिष्कार किया। फतेहपुर सीकरी में किरावली में मुस्लिम मतदाताओं को वोट नहीं डालने देने और फतेहाबाद में वोट डालने से मतदाताओं को रोकने की शिकायतें सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशियों ने आयोग में दर्ज कराईं हैं।
आगरा में ऐसे बढ़ा हर दो घंटे पर मतदान
सुबह: 9 बजे- 7.5
सुबह: 11 बजे- 20.5
दोपहर: एक बजे- 36.91
अपराह्न: तीन बजे- 47.99
शाम: पांच बजे- 56.40
शाम: छह बजे- 60.23
विधानसभावार मतदान प्रतिशत (2022)
एत्मादपुर : 65.1
आगरा छावनी : 56
आगरा दक्षिण : 57.50
आगरा उत्तर : 56.40
आगरा ग्रामीण : 62
फतेहपुरसीकरी : 64
खेरागढ़ : 64.73
फतेहाबाद : 59.20
बाह : 58.01
कुल मतदान प्रतिश: 60.23 प्रतिशत
2017 के चुनाव में 63.78 प्रतिशत हुआ था मतदान
आगरा छावनी: 59.13
आगरा उत्तर: 58.35
आगरा दक्षिण: 62.26
आगरा ग्रामीण: 63.68
फतेहपुरसीकरी: 67.81
फतेहाबाद: 70.57
बाह: 60.0
एत्मादपुर: 68.12
खेरागढ़: 64.17
कुल मतदान: 63.78 फीसदी
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला