यह बजट डिजिटल भारत के सपनों के अनुरूप नीतियों वाला है – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यह बजट डिजिटल भारत के सपनों के अनुरूप नीतियों वाला है

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आत्मनिर्भर डिजिटल इंडिया का डिजिटल बजट पेश किया। यह बजट कई मायनों में खास है। बजट में सरकार का जोर साफतौर पर डिजिटल इकोनॉमी व उससे जुड़ी तमाम चीजों पर देखा जा सकता है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा व परिवहन जैसे तमाम क्षेत्रों के डिजिटलाइजेशन पर जोर है। 5जी की शुरुआत के साथ ही भारत एक नए युग में प्रवेश कर जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने कई अहम घोषणाएं कीं। लेकिन, सभी की नजर टिकी रही रक्षा बजट पर। इस बार का बजट मेक इन इंडिया पर केंद्रित रहा। डिफेंस सेक्टर में आयात घटाने और रक्षा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में विकास और शोध को बढ़ावा दिया जाएगा।
बजट में रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए विकास और अनुसंधान पर विशेष बल दिया गया है। मेक इन इंडिया के जरिए डिफेंस क्षेत्र में दूसरे विकल्प भी तलाशे जाएंगे। ष्ठक्रष्ठह्र को 25 फीसदी से अधिक धनराशि दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल रिसर्च और डेवेलपमेंट की दिशा में किया जाएगा।
बजट में आत्मनिर्भर भारत की योजना के अनुरूप दिशा दिखाई दे रही है साथ ही तकनीक को बढ़ावा देने और खासकर कृषि क्षेत्र में मार्डन तकनीक को ढांचागत रूप से स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है