UP Chunav Karhal: क्‍या फंस गई अखिलेश की करहल सीट? बीजेपी ही नहीं कांग्रेस, बीएसपी ने भी उतारे धुरंधर – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav Karhal: क्‍या फंस गई अखिलेश की करहल सीट? बीजेपी ही नहीं कांग्रेस, बीएसपी ने भी उतारे धुरंधर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election) 2022 में अखिलेश यादव का मैनपुरी से नामांकन (Akhilesh Yadav Nomination) और चुनाव लड़ना काफी दिलचस्प होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ((Akhilesh Yadav) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी की करहल विधासभा सीट पर नामांकन कर दिया है। दूसरी तरफ बीजेपी ने अखिलेश यादव को बड़ा सरप्राइज दिया। बीजेपी ने करहल में अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (sp singh baghel nomination) को उतार दिया है। उधर, कभी अखिलेश यादव का साथ देने वाली बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP) से भी अखिलेश यादव को लगातार चुनौती मिल रही है। ऐसा लग रहा है कि यूपी में सभी राजनीतिक दल अखिलेश यादव का पहला विधानसभा चुनाव (Vidhansabha) जीतना मुश्किल बनाने वाले हैं।
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू होगी वोटिंग, सात चरणों तक चलेगा चुनाव, पूरा शेड्यूल
बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल (sp singh baghel) को मैदान में उतारा है। सोमवार को अचानक एसपी सिंह बघेल मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और नामांकन किया एसपी सिंह बघेल का राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी से ही शुरू हुआ था, 1998 से 2009 तक सपा के टिकट पर जलेसर से सांसद थे। लेकिन इसके बाद वह 2009 में बसपा में शामिल हो गए। 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए। 2017 में बीजेपी के टिकट पर टूंडला से विधायक चुने गए। उन्होंने फिर 2019 में पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। एसपी सिंह बघेल ने 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। अभी वह केंद्र में कानून और न्याय मंत्री हैं।
UP Chunav Opinion poll: पूर्वांचल-पश्चिमी यूपी में बीजेपी को सपा से बड़ा खतरा, अवध-रुहेलखंड में भी दे रही टक्कर
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। कुलदीप नारायण पिछले 25 सालों से बसपा से जुड़े हैं। जो कि सात साल तक मैनपुरी के बसपा से जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुलदीप 2007 में जिला पंचायत सदस्य भी बने थे। फिलहाल आगरा मंडल के कोऑर्डिनेटर हैं। इन्हें मायावती का विश्वसनीय माना जाता है।

कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर विरोध भी हुआ
कांग्रेस ने अखिलेश यादव के खिलाफ ज्ञानवती यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। ज्ञानवती कांग्रेस की महिला विंग में प्रदेश महासचिव और उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुकी हैं। ज्ञानवती यादव करहल विधानसभा क्षेत्र की ही रहने वाली हैं। हाल में पार्टी के अंदर ही उनका अमेठी का होने की बात कहकर विरोध किया गया। आम आदमी पार्टी ने सपा के गढ़ करहल से रामबाबू सिंघानिया को उम्मीदवार बनाया है।

अखिलेश यादव करहल विधानसभा