यूपी चुनाव 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह साधेंगे कासगंज से समीकरण, चुनाव अभियान से पहले कार्यकर्ताओं संग मंत्रणा – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी चुनाव 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह साधेंगे कासगंज से समीकरण, चुनाव अभियान से पहले कार्यकर्ताओं संग मंत्रणा

भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कासगंज पहुंचे। वे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगे। रविवार को बढ़ारी वैश्य गांव में जनसंपर्क का कार्यक्रम हैं। रक्षामंत्री दिल्ली से इंदिरागांधी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रत्याशी और पार्टी नेताओं के साथ एक बंद कमरे में मंत्रणा की है।

रक्षा मंत्री का हेलीकॉप्टर कासगंज के एमआर डिग्री कॉलेज में बनाए हेलीपैड पर उतरा। जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री का स्वागत एक बच्ची ने उन्हें फूल देकर  किया।