10:50 AM, 27-Jan-2022
UP Election : मेरठ में सपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ीं
समाजवादी पार्टी के मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आदिल चौधरी पर विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। मेरठ सिटी के एसपी विनीत भटनागर ने कहा कि एक वीडियो में एक प्रत्याशी द्वारा ऐसी बातें कही गई हैं जिसे देखकर द्वेष भावना फैलने के लिए प्रेरित लग रही थी। वीडियो का प्रशिक्षण कराया गया जिसके बाद IPC की धारा 505 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दे दी गई है।
एक दिन पहले ही इस वीडियो को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर अखिलेश यादव से सवाल किया था, ‘मेरठ दक्षिण से सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं… चुनचुन कर बदला लिया जाएगा” क्या अखिलेश ने नाहिद हसन, आदिल चौधरी जैसे हिंदू विरोधी गुंडों को ही टिकट दिया है?’
09:35 AM, 27-Jan-2022
UP Election : योगी का अखिलेश पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट कर कहा, ‘प्रदेश की पहचान अब ‘दिव्य कुंभ’ और ‘भव्य दीपोत्सव’ से है, वही रहेगी…प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे…।’
09:33 AM, 27-Jan-2022
UP News: भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने किसे-किसे बनाया है प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण और 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। पढ़िए पूरी लिस्ट…
09:24 AM, 27-Jan-2022
UP Election 2022 Live: मेरठ में सपा प्रत्याशी पर एफआईआर, चुन-चुनकर बदला लेने की बात कही थी
UP Chunav : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का आज मेरठ दौरा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आज यानी गुरुवार को मेरठ आएंगे। स्वतंत्र देव सिंह तीन विधानसभा सीटों (मेरठ कैंट, मेरठ शहर और किठौर) पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे अपने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देंगे। साथ ही पार्टी समर्थकों में चुनाव के लिए जोश भरेंगे।
More Stories
मुख्तार अंसारी की मौत: तो क्या मुख्तार अंसारी को जेल में दिया गया था जहर, वीजा रिपोर्ट में आई बड़ी खबर
महिला का नहाते हुए डॉक्टर ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर वीडियो में कहा- मेरी बात मानो, वरना…
लोकसभा चुनाव : जिप्सम से सूप को आज तक नहीं मिली जीत, अखिलेश यादव विरोधियों से कल करेंगे प्रचार का कार्यक्रम