Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Bikaru kand: बिकरू कांड आरोपी खुशी दुबे पर उमड़ा प्यार, टिकट देंगे अखिलेश! सरकार आने पर वापस होंगे मुकदमे

Default Featured Image

हाइलाइट्सबिकरू कांड में जेल में बंद है खुशी दुबेमां गायत्री से मिलने पहुंचे सपा नेताजताई सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छासुमित शर्मा, कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कानपुर बिकरू कांड में (kanpur bikru kand) आरोपी खुशी दुबे (khushi dubey) के मामले को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। खुशी दुबे की मां सपा (Samajwadi Party) के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। सपा नेता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने खुशी दुबे की मां से मुलाकात की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनती है, तो खुशी दुबे को न्याय मिलेगा। इसके साथ जरूरत पड़ने पर मुकदमों को वापस भी लिया जा सकता है। आशीष ने बताया कि खुशी की मां ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) का क्या रुख है, आशीष चतुर्वेदी ने यह स्पष्ट नहीं बताया। दूसरी तरफ खुशी दुबे की मां गायत्री दुबे (Gayatri Dubey) ने अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा जताया है।
Samajwadi Party List: नाहिद हसन, आजम खां… सपा की नई लिस्ट में कैंडिडेट देख बीजेपी का तीखा तंज
खुशी दुबे की शादी बीते 29 जून 2020 को अमर दुबे से हुई थी। शादी के महज तीन दिनों बाद 2 जुलाई 2020 की रात विकास दुबे के घर पर पुलिस टीम दबिश देने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर 8 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद अमर दुबे फरार हो गया था। बीते 8 जुलाई को हमीरपुर के मौदाहा में एसटीएफ ने अमर दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस ने खुशी दूबे को भी बिकरू कांड में आरोपी बनाया था। पुलिस ने खुशी दुबे पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था।

अखिलेश पर है भरोसा
खुशी की मां गायत्री का कहना है कि पहला काम है कि मेरी बेटी को न्याय मिल जाए। यदि अखिलेश सिंह चाहेंगे तो हम चुनाव भी लड़ेंगे। मेजर आशीष चतुर्वेदी ने भी मुझे यही अश्वासन दिया है। उन्होने कहा है कि यदि यूपी में मेरी सरकार बनती है, तो एक महीने के अंदर आप की बेटी को रिहा कराएंगे। उन्होने कहा कि यदि सपा की सरकार आएगी तो बेटी को न्याय मिल जाएगा।
Barabanki Accident: बाराबंकी में रोडवेज बस घाघरा नदी में घिरी, दो की मौत 24 घायल
खुशी के साथ अन्याय हुआ
सपा नेता मेजर आशीष चतुर्वेदी का कहना है कि हम सभी जानते हैं कि खुशी दुबे के साथ अन्याय हुआ है। एक नाबालिग और निर्दोष लड़की, जिसकी दो दिन पहले ही शादी हुई थी। उस पर इतनी गंभीर धाराओं में मुकदमें लगाएं जाते हैं। नाबालिग को चार दिनों तक थाने में रखा जाता है, और उसको प्रताड़ित किया जाता है। इन सब चीजों से हम लोग वाकिफ थे। मेरी खुशी दुबे की मां से बातचीत हुई है। हम लोग उनके न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

अखिलेश यादव देंगे न्याय
अशीष चतुर्वेदी ने कहा कि खुशी दुबे की मां की बातचीत से समझ में आया है कि उनका खुद चुनाव लड़ने का मन नहीं है। बल्कि उनकी प्राथमिकता है अपनी बेटी को न्याय दिलाने की। कानूनी प्रक्रिया से बचाव का जो समय है, उसमें भी प्रयास करेंगे। यदि आने वाले समय में अदालत से भी न्याय नहीं मिलता है। इस दौरान यदि 10 मार्च को हमारी सरकार यूपी में बनती है। मैं अश्वासन देना चाहता हूं कि जो न्याय अदालत भी नहीं देगी, वो न्याय अखिलेश यादव देंगे। खुशी पर जो गलत मुकदमें लगाए गए हैं, वो वापस लिए जाएंगे। ताकि उनकी रिहाई का रास्ता साफ किया जा सके।

विधानसभा चुनाव की टिकट को लेकर इस तरह से कोई खास बात नहीं हुई है। वो चुनाव लड़ना चाहेंगी या नहीं लड़ना चाहेंगी। यदि खुशी दुबे की मां चुनाव लड़ना चाहेंगी, तो उस पर पार्टी फैसला करेगी। जिस तरह से उन्नाव में कांग्रेस ने रेप पीड़िता की मां को टिकट दिया है। राजनीतिक दलों की एक अच्छी पहल है, जहां पर शासन द्वारा किसी व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है। इस स्थिति में न्याय की गुंजाईस बढ़ जाती है।

अखिलेश यादव खुशी दुबे