![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए कभी जिन्ना तो कभी पाकिस्तान की बात करते हैं। उनके पास विकास की बात करने को कुछ नहीं है।
शिल्पग्राम के ताज रिसोर्ट स्थित ब्रज क्षेत्र के मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा कि पाकिस्तान भारत का असली शत्रु नहीं है। अखिलेश यादव जिन्ना से बात शुरू करते हैं और पाकिस्तान पर आ जाते हैं। यह राजनीतिक विषय नहीं है। इस तरह की बातें वह केवल जनता का ध्यान विकास से भटकाने के लिए कर रहे हैं।
पार्टी में कोई अंसतोष नहीं
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव लड़ने की घोषणा की तब जाकर बबुआ (अखिलेश) को भी चुनाव लड़ना पड़ा। वह अपने घर (करहल) पहुंच गए चुनाव लड़ने, जबकि योगी आदित्यानाथ की विधानसभा गोरखपुर के समीकरण देखिए, हमारे उप मुख्यमंत्री सिराथू से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां के समीकरण देख लीजिए। प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र में उनकी बिरादरी के कितने वोट हैं, यह भी सब जानते हैं। पार्टी में टिकट वितरण को लेकर असंतोष के सवाल पर बोले कि हमारी पार्टी में दायित्व बदलने की परंपरा रही है। इसमें कोई असंतोष नहीं है। यह पार्टी की सामान्य प्रक्रिया है। इससे कोई अंतर नहीं पड़ रहा है। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवल तिवारी मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला