UP Election 2022: अदिति सिंह की प्रियंका गांधी को चुनौती, बोलीं- रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं, प्रियंका यहां से चुनाव लड़कर देख लें – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election 2022: अदिति सिंह की प्रियंका गांधी को चुनौती, बोलीं- रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं, प्रियंका यहां से चुनाव लड़कर देख लें

11:53 AM, 23-Jan-2022

UP Election news : तीन जिलों के डीएम बदले, दो जिलों के एसपी को हटाया

आचार संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग एक्शन में है। आयोग ने रविवार को कानपुर, फिरोजाबाद और बरेली के जिलाधिकारी का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा फिरोजाबाद और कौशांबी के एसपी को भी हटा दिया है। 

11:37 AM, 23-Jan-2022

UP Chunav 2022: कांग्रेस की बागी विधायक का प्रियंका पर हमला

रायबरेली सदर से भाजपा की उम्मीदवार अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अब रायबरेली कांग्रेस का गढ़ नहीं रह गया है। अगर प्रियंका को यह विश्वास नहीं है तो वह एक बार मेरे खिलाफ लड़ लें। बहुत कुछ साफ हो जाएगा। अदिति ने कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने को कोरा नारा बताया है। 

10:59 AM, 23-Jan-2022

UP Chunav : मायावती पर आचार्य प्रमोद का पलटवार

कांग्रेस और प्रियंका गांधी को लेकर मायावती के दिए बयान पर अब कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने पलटवार किया है। उन्होंने मायावती का ट्विट रीट्विट करके हुए लिखा, प्रियंका गांधी सीएम नहीं, बल्कि पीएम फेस हैं। 

10:05 AM, 23-Jan-2022

UP Election : मायावती बोलीं- कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार की सुबह-सुबह कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने ट्विट कर कांग्रेस पर तंज कसा। बोलीं, ‘यूपी विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज्यादा ख्स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैंड बदल डाला है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें।’

मायावती ने आगे लिखा, ‘यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहां सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है। जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नंबर-1 पर है।’

09:39 AM, 23-Jan-2022

UP Vidhansabha Chunav : नेहा शर्मा बनाई गईं कानपुर की नई जिलाधिकारी

कानपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी विशाख जी. को हटा दिया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री से निकटता होने की वजह से उनका स्थानांतरण किया गया है। कानपुर में उनका कार्यकाल मात्र 121 दिन का रहा। उन्होंने 23 सितंबर 2021 को यहां ज्वाइन किया था। उनकी जगह पर नेहा शर्मा को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे रविवार को आकर कार्यभार संभालेंगी। कानपुर जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त होने से पहले विशाख जी. मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त थे। तीन दिन पहले चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव को लेकर वर्चुअल मीटिंग की गई थी।

09:35 AM, 23-Jan-2022

UP Election : प्रयागराज के सपा जिलाध्यक्ष योगेश बुलाए गए लखनऊ

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए सपा उम्मदीवारों के नामों पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव को लखनऊ बुला लिया है। रविवार को टिकट बंटवारे पर मंथन होगी। एक-दो दिनों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की भी उम्मीद है।

09:28 AM, 23-Jan-2022

UP Election 2022: अदिति सिंह की प्रियंका गांधी को चुनौती, बोलीं- रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं, प्रियंका यहां से चुनाव लड़कर देख लें
UP Chunav 2022 : जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे आजम खान

यूपी के सीतापुर जेल में करीब दो साल से बंद रामपुर से सपा सांसद आजम खां ने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जमानत अर्जी दाखिल की है। आजम ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार उनकी शेष तीन जमानत याचिकाओं पर जानबूझ कर देर करवा रही है ताकि वह विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से प्रचार अभियान में शामिल न हो सकें।