आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात को ट्रैवलर मिनी बस को डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे आ रही डीसीएम और दो ट्रक भी टकरा गए। हादसे में दोनों बसों में सवार 11 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि हादसा घने कोहरे का कारण हुआ है।
हादसा शुक्रवार रात को तकरीबन 11 बजे आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुआ। सूचना पर थाना फतेहाबाद और डौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मिनी बस में 20 सवारियों में से पांच लोग घायल हुए हैं। डबल डेकर में सवार छह सवारियों को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन द्वारा किनारे कर दिया गया है।

More Stories
Hardoi News- बर्गर के पैसे मांगने पर हिस्ट्रीशीटर का खूनी हमला: दबंगई की नई मिसाल
Chandauli के 19 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर का आदेश: न्यायालय का सख्त रुख और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम
Lucknow: बैंक की महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत: क्या यह महज बीमारी थी या कुछ और?