Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाल्टेनगंज विधानसभा क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि परिवर्तन की लहर चल रही है। झारखंड में भी परिवर्तन लाएं। इस दौरान उनके साथ मंच पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद रहे।
पथरा हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद बघेल भंडरिया हाई स्कूल मैदान में केएन त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से बघेल वापस रांची आ जाएंगे। रांची में देर शाम 7 बजे अशोक नगर कैंप ऑफिस में वे विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों से बात करेंगे। गुरुवार को रांची में संवाददाताओं से बात करने के बाद बघेल बाघमारा चले जाएंगे और वहां सिजुआ मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के बाद गुरुवार को ही उनकी वापसी होगी।
More Stories
Lokshakti ePaper 01 September 2024
विजेता टीमें अब राष्ट्र स्तर पर आयोजित नेहरू कप में लेंगे भाग
क्या उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है?