![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
ताजनगरी पर 14 घंटे तक कोहरे की चादर छायी रही। बृहस्पतिवार रात 10 बजे से लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिसमें सुबह तक दृश्यता शून्य बनी रही, लेकिन दोपहर में धूप खिलने के बाद कोहरा छंटा और लोगों ने सर्दी से कुछ राहत ली, लेकिन शाम को चार बजे के बाद फिर से बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई और 6 बजे के बाद फिर कोहरा छाने लगा। देर रात फिर से कोहरा गहरा गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश के आसार बने रहेंगे।
शुक्रवार को आगरा प्रदेश में तीसरा सर्द शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से 7 डिग्री नीचे है, जबकि रात में तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे में दृश्यता शून्य रही। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रात से ही वाहन रेंगकर चले। एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण दुर्घटनाएं हुईं।
शहर अधिकतम तापमान
मुजफ्फरनगर 14.1 डिग्री
मेरठ 15.9 डिग्री
आगरा 16.0 डिग्री
कानपुर 16.8 डिग्री
बहराइच 17.4 डिग्री

More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला