नॉइज कंपनी ने भारतीय बाजार में अफॉर्डेबल वायरलेस नेकबैंड्स स्टाइल ब्लूटूथ ईयरफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम ट्यून फ्लिक्स ब्लूटूथ नेकबैंड है। इसकी कीमत 2,199 रुपए है। इसे स्पेस ग्र, टेल ग्रीन और ब्रॉन्ज ग्रे के तीन कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट gonoise.com के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी होगी।
नॉइज ट्यून फ्लैक्स की खास बातें
- कंपनी ने इस में क्वालकॉम CVC 8.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। ये वॉयस कॉलिंग के दौरान नॉइज केंसलेशन के साथ साउंड क्वालिटी को इम्प्रूव करती है।
- इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। यानी यूजर इसे एक साथ दो डिवाइस के साथ पेयर कर सकता है। ये दोनों डिवाइस में साथ काम करेगा।
- इसमें 10mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए हैं। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्जिंग के बाद यूजर्स इसे 12 घंटे तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक सुन सकते हैं।
- आईफोन या एंड्रॉयड स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के बाद इस पर सीरी या गूगल अस्सिटेंट को एक्टिव कर सकते हैं। इसमें प्लेबैक, वॉल्यूम, कॉल के बटन दिए हैं।
- इसे IPX5 रेटिंग दी गई है। यानी ये वाटर रेजिस्टेंस है। पानी की हल्की बूंदों, धूल, मिट्टी, पसीना से इसे नुकसान नहीं होगा।
More Stories
डिजिटल बाजार अधिनियम: ईयू ने नए डिजिटल कानून के तहत एप्पल, मेटा, गूगल की जांच शुरू की | प्रौद्योगिकी समाचार
ईयू इंडिया लीडर्स कॉन्फ्रेंस 2024: एडवोकेट हर्ष पटेल ने भारतीय बाजार पर नजर रखने वाली ईयू कंपनियों के लिए जानकारी प्रदान की | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार
भारत में Motorola Edge 50 Pro के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि; विवरण, तिथि, उपलब्धता जांचें | प्रौद्योगिकी समाचार