Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Noida Weather Update: कोहरे से लिपटी रही नोएडा की सुबह, आज बारिश होने से और बढ़ेगी गलन

Default Featured Image

नोएडा: शुक्रवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। एक दिन पहले गुरुवार को भी दोपहर तक धूप देखने को नहीं मिली। हालांकि दोपहर के बाद हल्की धूप ने दर्शन दिए लेकिन ठंडी हवाओं में उसका असर भी ना के बराबर हुआ। अधिकतम तापमान में कमी आने से बहुत गलन रही। कोहरे के बीच प्रदूषण की धुंध भी लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। गुरुवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत गंभीर स्थिति में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद और गलन बढ़ने के आसार हैं। बारिश होने पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होकर 10 डिग्री के आसपास रहेगा। अधिकतम तापमान में सामान्य से कमी आ सकती है। गुरुवार को नोएडा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम होने पर 19 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने के बाद 10 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदूषण लगातार बढ़ रहा
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि कोहरा पड़ने पर वाष्प के कण में धूल और धुएं के कण मिल जाते हैं। हवा की गति धीमी है तो प्रदूषण स्तर वहीं रुक जाता है। ऐसे में प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है लेकिन अगर बारिश हो गई तो प्रदूषण धुल जाएगा और हवा साफ हो जाएगी। शाम 4 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा का एक्यूआई 357 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 320 रहा। नोएडा एनसीआर का तीसरा और ग्रेटर नोएडा एनसीआर का 5वां सबसे प्रदूषित शहर रहा।

एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

गाजियाबाद 375
फरीदाबाद 412
ग्रेटर नोएडा 320
नोएडा 357
गुड़गांव 324