Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav: सपा-रालोद ने दो प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, नीरज चौधरी और विवेक कान्त को यहां से दिया टिकट

संदीप तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कब कुछ ही समय बचा है। आगामी 10 फरवरी से प्रदेश में पहले चरण के मतदान शुरू होंगे। ऐसे में छोटे दलों को साथ लेकर ताल ठोंक रही समाजवादी गठबंधन ने गुरुवार को अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है। सपा-रालोद की इस सूची में रामपुर मनिहारन से विवेक कान्त और बिजनौर से नीरज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। अब तक इस गठबंधन की ओर से 42 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है।

32 रालोद और 10 सपा ने उतारे प्रत्याशी
अब तक 42 में 32 सीटों पर रालोद ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि 10 सीटों पर सपा के उम्मीदवार हैं। समाजवादी पार्टी और रालोद ने बीते मंगलवार को छठी सूची जारी की थी। सपा-रालोद की इस सूची में मेरठ की कैंट सीट और मेरठ की सिवालखास सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशियों का नाम घोषित किया था। मेरठ की कैंट सीट से मनीषा अहलावत और मेरठ की सिवालखास सीट से गुलाम मोहम्मद को अपनी प्रत्याशी घोषित किया था। अजीत सिंह के गढ़ में करना पड़ा था हार का सामना पश्चिम उत्तर प्रदेश की पार्टी मानी जानी वाली राष्ट्रीय लोकदल ने इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है।
UP Chunav 2022: आजमगढ़ नहीं मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, बीजेपी ने कहा जीतना नामुमकिन
किसान आंदोलन के समय से ही टिकैत परिवार और रालोद में काफी नजदीकी देखी जा रही है। किसान आंदोलन के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो बड़ी किसान पंचायतों का आयोजन किया गया था। इसमें रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हुए थे। रालोद को 2014 के बाद से ही भारी असफलता हाथ लगी थी। यहां तक की जयंत चौधरी के पिता अजित सिंह को अपने ही गढ़ में हार का सामना करना पड़ा था।

अखिलेश यादव जयंत चौधरी