भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तानी गेंदबाज वकार यूनिस दोनों ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू के 30 साल पूरे कर लिया। इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आईसीसी ने एक खास ट्वीट किया, जिसमें उसने दोनों का एक-एक पुराना फोटो शेयर किया और लिखा, ‘1989 में इसी दिन सचिन तेंदुलकर और वकार यूनिस ने टीनेजर के रूप में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद जो हुआ वो सब इतिहास है।’
इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच 15 नवंबर 1989 से कराची में शुरू हुए टेस्ट मैच के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस वक्त सचिन 16 साल के थे और वकार की उम्र 18 साल थी। इस मैच में सचिन (15 रन) को पहली बार वकार ने ही आउट किया था। यहां से शुरुआत करने के बाद दोनों ने आगे करियर में खूब नाम कमाया और दोनों ही अपने-अपने देश के महान बल्लेबाज और गेंदबाज साबित हुए। इनमें से सचिन की गिनती तो दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में की जाती है।
सचिन तेंदुलकर का करियर
मैच | रन | बेस्ट | औसत | शतक | अर्द्धशतक | |
टेस्ट | 200 | 15921 | 248* | 53.78 | 51 | 68 |
वनडे | 463 | 18426 | 200* | 44.83 | 49 | 96 |
टी20 | 1 | 10 | 10 | 10 | 0 | 0 |
वकार यूनिस का करियर
मैच | विकेट | बेस्ट | औसत | इकोनॉमी | 5 विकेट | |
टेस्ट | 87 | 373 | 13/135 | 23.56 | 3.25 | 22 |
वनडे | 262 | 416 | 7/36 | 23.84 | 4.68 | 13 |
More Stories
आईपीएल 2024, डीसी बनाम जीटी: दिल्ली कैपिटल्स के प्ले ऑफ में पहुंची की अंतिम साजिश, बोल्ट में गुजरात को 4 रन से दी करारी रकम
बोरिया मजूमदार ने ‘प्रतिबंधित’ लॉन्च की: ‘सोशल मीडिया ट्रायल’ पर पुस्तक जिसका उन्होंने और उनके परिवार ने सामना किया | क्रिकेट खबर
आरआर बनाम एमआई, आईपीएल 2024: राजस्थान के राजाओं ने मुंबई को चटाई ढोल, यशस्वी जयसवाल की शतकीय पारी के साथ 9 विकेट से रिकॉर्ड आरआर