Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Assembly Election 2022 Live: स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई भाजपा नेता सपा में शामिल होंगे, योगी ने दलित कार्यकर्ता के घर खाया खाना

12:37 PM, 14-Jan-2022

योगी ने दलित कार्यकर्ता के घर खाया खाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने दलित भाजपा कार्यकर्ता अमृतलाल भारती के घर पर जाकर भोजन किया। योगी के साथ दलित कार्यकर्ता अमृतलाल भारती ने भी भोजन किया। योगी आदित्यनाथ चार दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। 

12:12 PM, 14-Jan-2022

सिद्धार्थ नाथ सिंह का दावा- जाने वालों के टिकट कट रहे थे
भाजपा छोड़कर जाने वालों को लेकर योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने इस्तीफा दिया उनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनकी सीट बदलने वाली थी। कई ऐसे भी हैं जिनके टिकट कटने वाले थे। कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके अपने निजी स्वार्थ हैं। इन लोगों ने पांच साल तक भाजपा के साथ रहकर मलाई खाने का काम किया है। 

 

11:59 AM, 14-Jan-2022

आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद की अखिलेश यादव से मुलाकात
अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद के बीच बैठक जारी है। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में दोनों नेताओं की बैठक जारी है। दोनों नेताओं की गुरुवार को मुलाकात होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई थी। आजाद सपा गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। 

11:56 AM, 14-Jan-2022

स्वामी प्रसाद मौर्य आज अपने समर्थकों और कई भाजपा विधायकों के साथ सपा में शामिल होंगे। सुबह से ही मौर्य के घर पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। 

 

Lucknow | Supporters gather outside Swami Prasad Maurya’s residence

Maurya, who resigned as a Minister on January 11 has announced to join Samajwadi Party today pic.twitter.com/dOel0mFcJd

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 14, 2022

11:19 AM, 14-Jan-2022

राउत का दावा- यूपी में 10 और मंत्री देंगे इस्तीफा
शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि अभी उत्तर प्रदेश सरकार के 10 मंत्री और इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि जब अपने प्रमुख मंत्री ही छोड़कर जा रहे हैं तो समझ लीजिए कि हवा किस दिशा में जा रही है।

11:04 AM, 14-Jan-2022

गोवा विधानसभा के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट 16 जनवरी को
गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की सूची 16 जनवरी को जारी हो सकती है। राज्य की 40 में से 38 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। राज्य की बेनोलिम और नुवेम विधानसभा पर पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। 

10:32 AM, 14-Jan-2022

पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी होगी

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए संभावित कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर दिल्ली में अंतिम मुहर लग गई है जिसके बाद शुक्रवार को पार्टी पहली सूची जारी करने जा रही है। पहली सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल किए गए हैं। संभावना यह भी है कि मुख्यमंत्री को चमकौर साहिब के अलावा आदमपुर सीट से भी पार्टी चुनाव लड़ा सकती है।

10:25 AM, 14-Jan-2022

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज होंगे सपा में शामिल, दारा सिंह चौहान समेत कई बागी विधायक भी लेंगे सदस्यता

उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन अहम है। सपा कार्यालय में मंत्रियों सहित कई विधायकों का जमावड़ा होगा। ये सपा की सदस्यता लेंगे और अगली रणनीति का खुलासा भी करेंगे। भाजपा से इस्तीफा देने वाले मंत्री व विधायक तीन दिन से भाजपा छोड़कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल रहे हैं। 

10:12 AM, 14-Jan-2022

Assembly Election 2022 Live: स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई भाजपा नेता सपा में शामिल होंगे, योगी ने दलित कार्यकर्ता के घर खाया खाना
11 जिलों की 58 सीटों के लिए आज जारी होगी पहले चरण की अधिसूचना

18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। पहली बार चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए ऑनलाइन की सुविधा दी है। पढ़ें पूरी खबर…