पीटीआई
चंडीगढ़, 13 जनवरी
सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने गुरुवार को कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रतिनिधित्व ‘टेलीफोन’ चिह्न द्वारा किया जाएगा।
शिअद (संयुक्त) ने हाल ही में चुनावों के लिए भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।
शिअद (संयुक्त) के प्रवक्ता मनिंदरपाल सिंह बराड़ ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने पार्टी को चुनाव चिन्ह के रूप में ‘टेलीफोन’ आवंटित किया है।
पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
More Stories
MDH और एवरेस्ट के कुछ प्रोडक्शन हाउस में बैन, भारत में भी जल्द लग सकता है बैन!
राजस्थान समाचार: सीकर हाउस की छुट्टी से तूफ़ान मामला: सिविल मामला
नेशनल हाईवे में ट्रक में मिला 2 किलो 500 ग्राम लाफ, ड्राइवर गिरफ्तार