![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
सार
प्रियंका गांधी ने कहा था कि वे विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देंगी। गुरुवार को जारी सूची में कई महिलाओं के नाम शामिल हैं।
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी की है। कई महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली सूची में महिलाओं को वरीयता दी है। आगरा मंडल में कई नाम सूची में शामिल हैं। इनमें से दो महिला उम्मीदवार आगरा के हैं।
गुरुवार को कांग्रेस ने आगरा की दो सीटों पर महिला उम्मीदवार घोषित किए। बाह से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। मनोज दीक्षित लंबे समय तक आगरा की जिलाध्यक्ष रहीं और टोरंट पावर प्रकरण में लगे आरोपों को लेकर उन्हें पद से हटाया गया था। लेकिन वे पार्टी में लगातार सक्रिय रहीं।
वहीं आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा दक्षिण से अनुज शर्मा, आगरा ग्रामीण सीट से उपेंद्र सिंह, खेरागढ़ से राम नाथ सिकरवार, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने छावनी विधानसभा सीट और फतेहपुर सीकरी सीट पर नामों का एलान नहीं किया है।
फिरोजाबाद में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिले में पांच सीटें हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि टूंडला से योगेश दिवाकर, शिकोहाबाद से शशि शर्मा, सिरसागंज से प्रतिमा पाल को प्रत्याशी बनाया है। तीन महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं जसराना से विजय नाथ वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
एटा में गुंजन मिश्रा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं मैनपुरी में कांग्रेस ने दो महिला प्रत्याशी घोषित किए हैं। मैनपुरी सीट पर विनीता शाक्य और करहल विधानसभा सीट पर ज्ञानवती यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। विनीता शाक्य वर्तमान में जिलाध्यक्ष हैं।
मथुरा में गोवर्धन सीट से दीपक चौधरी को टिकट थमाया गया है। मथुरा सीट से प्रदीप माथुर को एक बार फिर से टिकट दिया गया है। बलदेव सुरक्षित सीट से विनेश कुमार सांवल वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया है।
विस्तार

More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला