Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची, उन्नाव से आशा सिंह को टिकट, जानिए कहां किसकी चमकी किस्मत

Default Featured Image

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें उन्नाव से आशा सिंह को टिकट मिला है।चित्रकूट के मानिकपुर 237 विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बाराती लाल पांडेय हैं। कांग्रेस ने इन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। 2019 उपचुनाव में भी मानिकपुर से टिकट दिया था। लगभग 10 हजार वोट पाई थी और हार गई थी।

सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है। कानपुर के किदवई नगर से अजय कपूर, कैंट से सोहेल अंसारी, आर्य नगर से प्रमोद जायसवाल, बिल्हौर से उषा रानी कोरी, महाराजपुर से कनिष्क पांडे को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। बाकी सीटों पर अभी मंथन चल रहा है। गोविंदनगर सीट पर शैलेंद्र दीक्षित व करिश्मा सिंह के बीच कांग्रेस में बहस चल रही है।

बिल्हौर से ऊषा रानी कोरी प्रत्याशी बनाई गई हैं। वह कांग्रेस ग्रामीण इकाई की अध्यक्ष रह चुकी हैं। आर्यनगर से प्रमोद जायसवाल को टिकट मिला है। प्रमोद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई हैं। महोबा सदर विधानसभा से चौधरी सागर सिंह कांग्रेस से होंगे उम्मीदवार।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं।

समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।