रायबरेली
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। रायबरेली (Raebareli voting date 2022) में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। यहां चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
जिले में बछरावां, तिलोई, हरचंदपुर, रायबरेली, सलोन, सरेनी और ऊंचाहार विधानसभा सीटें हैं। रायबरेली सीट से कांग्रेस पार्टी से अदिति सिंह विधायक हैं। हालांकि कुछ दिन पहले अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अदिति सिंह 2017 में यहां से विजयी हुई हैं। इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद शाहबाज खान को 89163 वोटों के मार्जिन से हराया था। वहीं चुनाव में बीजेपी तीसरे पर थी।
UP Election Schedule: यूपी में 7 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए 403 में किस सीट पर कब होगा मतदान
UP में 7 चरणों में चुनाव होगा
चुनाव आयोग के अनुसार यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा। प्रथम चरण-10 फरवरी, द्वितीय चरण-14 फरवरी , तृतीय चरण-20 फरवरी, चतुर्थ चरण-23 फरवरी, पांचवा चरण-27 फरवरी, छठा चरण-3 मार्च, सातवां चरण-7 मार्च। 10 मार्च को मतगणना होगी।
More Stories
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की नई दिशा: Chief Minister Yogi Adityanath की पहल
Fatehpur- रिश्वत का जाल: भाजपा नेता से रिश्वत लेते बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी
Banda: बहू ने सास की हत्या की- घरेलू विवाद के चलते भयावह घटना