Fatehpur News: फतेहपुर में सुबह घर से न‍िकली किशोरी की गला रेतकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Fatehpur News: फतेहपुर में सुबह घर से न‍िकली किशोरी की गला रेतकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव

डॉ. रामू सिंह परिहार, फतेहपुर
यूपी के फतेहपुर ज‍िले में हत्‍या का दिल दहला देने वाला मामला साामने आया है। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर कोर्राकनक गांव में एक 15 साल की किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। किशोरी की हत्या गांव से कूछ दूर सरसों के खेत में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि मामला सुबह का है, जब किशोरी शौंच के लिए गई थी।

पुल‍िस के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल की तरफ शौंच के लिए गए एक 15 वर्षीय किशोरी के शव खेतों में पड़ा हुआ मिला। किशोरी की हत्या गला काटकर की गई है। मौक़े से पुलिस को ब्लेड मिला है। पुलिस ने बताया कि इसी ब्लेड से हमलावरों ने गला काटकर किशोरी को मारा है।

ग्रामीणों ने देखा खेत में पड़ा शव
किशोरी कोर्राकनक गांव की रहने वाली थी। सुबह खेतों की तरफ घूमने गए ग्रामीणों ने जब किशोरी की लाश खेत में पड़ी देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वहां ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ब्लेड से गला काटकर की गई हत्या
ब्लेड से गला काटकर लड़की की हत्या की गई है। बारिश होने की वजह से खेतों की तरफ़ सन्नाटा था। इसी का फायदा उठा अपराधियों ने किशोरी की हत्या की। ग्रामीणों में चर्चा है कि रेप की कोशिश या रेप के बाद लड़की की हत्या की गई है। मृतक किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त थे। मासूम किशोरी की हत्या से गांव में आक्रोश है। लागों का कहना है कि किशोरी बेरहमी से किया गया है।

पेड़ लगाकर भविष्य संवारता था रिटायर्ड फौजी, क्यों कर दी अपने ही किराएदारों की हत्या ?

जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा: थानाध्यक्ष
थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़की की हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा किए गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।