Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मथुरा में मुख्यमंत्री: मांट पहुंचे योगी आदित्यनाथ, कुछ ही देर में जनसभा को करेंगे संबोधित, 201.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच चुके हैं। मांट में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को योगी आदित्यनाथ द्वारा 201.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। लगभग ढाई घंटे तक योगी आदित्यनाथ यहां रहेंगे।
मुख्यमंत्री मांट के ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में 201.16 करोड़ रुपये की 196 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी लाभार्थियों को दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश मौजूद हैं।
चार जगह पार्किंग की व्यवस्था
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गांव जाबरा के आने जाने वाले मार्ग प्रशासन ने दुरुस्त करा दिए हैं। जाबरा मार्ग, वृंदावन मार्ग, नौहझील मार्ग, राया मार्ग पर पार्किंग बनाई गई हैं। सभी बड़े वाहनों को कस्बा से पहले ही रोका दिया जा रहा है। डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित उच्चाधिकारी नजर रखे हुए हैं।
मथुरा में मुख्यमंत्री का 18वां दौरा
मुख्यमंत्री कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ का मथुरा में यह 18वां दौरा है, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद मांट में पहली जनसभा है। इससे पूर्व वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एसके शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। तब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद थे।