Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Prayagraj News: प्रियंका गांधी पहुंच रहीं प्रयागराज, 4 लोगों की हत्या में पीड़ित परिवार से करेंगी मुलाकात

Default Featured Image

आनंद राज, प्रयागराज
यूपी के प्रयागराज ज‍िले में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद प्रयागराज के फाफामऊ गोहरी में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है तो वहीं पीड़ित परिवार से मुलाकात करने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी पहुंच रही हैं। प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना देंगी। वहीं पुलिस इस मामले में फाफामऊ इंस्पेक्टर और एक पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।

प्रयागराज फाफामऊ इलाके में एक पूरे परिवार को कातिलों ने खत्म कर दिया। पीड़ित परिवार ने इस हत्या के पीछे गांव के ही लोगों पर शक जताया है। वहीं पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी परिवार के लोगों को अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार ने इस हत्या के पीछे कई पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते निलंबन की कार्रवाई की है।

शुक्रवार दोपहर बाद प्रियंका वाड्रा गांधी पर‍िवार से म‍िलने आने वाली हैं। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा गांधी प्रयागराज पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना देंगी। इसके अलावा प्रमोद तिवारी ने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद हो सकता है क‍ि प्रियंका रात को प्रयागराज में ही रुके। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका वाड्रा गांधी के साथ भगवती चौधरी पूर्व विधायक, विजय प्रकाश पूर्व विधायक, राघवेंद्र सिंह महासचिव यूपी कांग्रेस, करमचंद बिंद सचिव यूपी कांग्रेस, सुरेश यादव जिलाध्यक्ष गंगापार, अरुण तिवारी जिलाध्यक्ष यमुनापार इसके अलावा अतिरिक्त कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल में शामिल हो सकते हैं।

You may have missed