आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिवार के लोग शादी में गए थे, जब वे लोग घर लौटे तो घटना का पता चला। कमरे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच कर रही है।
सिकंदरा की दुर्गेश कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर महावीर सिंह (45 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताय कि महावीर सिंह जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात को उनका परिवार शादी में गया हुआ था। वह घर में अकेले थे।
अंदर से बंद था घर का दरवाजा
शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग आए थे तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। वह किसी तरह अंदर गए तो कमरे में फंदे से महावीर सिंह लटके मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो तीन से चार पन्नों का है।
थाना प्रभारी ने कहा कि सुसाइड नोट के पहले पेज को पढ़ने पर पता चला कि महावीर सिंह ने किसी व्यक्ति को जमीन खरीदने के लिए रुपये दिए थे। लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया। इससे महावीर परेशान थे। फिलहाल फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
लोकसभा चुनाव: ‘नफ़रत फैलाने वालों पर ऐसा लगा देना…’ अखिलेश यादव ने लोगों से की ये अपील
मुख्तार अंसारी की मौत: तो क्या मुख्तार अंसारी को जेल में दिया गया था जहर, वीजा रिपोर्ट में आई बड़ी खबर
महिला का नहाते हुए डॉक्टर ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर वीडियो में कहा- मेरी बात मानो, वरना…