![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
सर्दी बढ़ने के साथ ही ठाकुरजी को भी ठंड असर करने लगी है। भाव सेवा के तहत सेवायत एवं भक्त ठंड के इस मौसम में ठाकुरजी को हल्की रजाइयों में सुला रहे हैं। बाजारों में भी ठाकुरजी के डिजाइनर परिधान आ गए हैं। इन्हें खरीदने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता दिख रही है। कहते हैं भगवान भावनाओं के वशीभूत होते हैं। इसी भावसेवा के तहत श्रद्धालु अपने आराध्य को ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आस्था भरे भाव के चलते ब्रज में श्रद्धालु अपने आराध्य को सर्दी से बचाने के जतन करने लगे हैं। ठाकुर जी के लिए ऊनी और गर्म पोशाकों की जमकर खरीदारी हो रही है। भगवान की ऊनी पोशाकें देश में ही नहीं विदेशी श्रद्धालुओं को भी खूब भा रही हैं। ठाकुर जी की ऊनी और गर्म पोशाकों की मांग अमेरिका, कनाडा, रूस, अफ्रीका, दुबई, बहरीन, आस्ट्रेलिया, नेपाल और श्रीलंका में भी हो रही है।
सर्दी शुरू होते ही विदेशों से भी कन्हैया की पोशाकों के आर्डर दुकानदारों को मिलने लगे हैं। दुकानों पर विभिन्न रंगों और डिजायनों में बनीं पोशाकें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। ऊनी, फैदर, और हाथों से बनी पोशाकों की सुंदरता देखते बनती है।
दुकानदार दीपक गोयल ने बताया कि ऊनी पोशाकों को तैयार करने का सिलसिला ठंड बढ़ने के साथ ही शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी की ऊनी पोशाकें दस से लेकर एक हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। विदेशों से भी ऊनी पोशाक के आर्डर मिले हैं।
मनीषा वार्ष्णेय ने बताया कि ऊनी पोशाक भी आजकल आधुनिक डिजाइनों में आने लगी हैं। इसके साथ ही पोशाकें प्रत्येक आकार और विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में और भी आधुनिक डिजाइन आने वाले हैं। देश भर से भी पोशाकों के ऑर्डर मिल रहे हैं। इन आर्डर को कूरियर के माध्यम से भेजा जाता है। ठाकुरजी की पोशाक के साथ ही रजाई, गद्दे और कैप की भी बिक्री हो रही हैं।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला