![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर रविवार सुबह एक डिवाइडर के नीचे बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डिवाइडर हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है किसी वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
फतेहाबाद रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है। यातायात व्यवस्था के लिए दोनों तरफ पत्थर के बड़े-बड़े डिवाइडर लगाए गए हैं। रविवार तड़के लोगों ने एक डिवाइडर के नीचे वृद्ध शव देखा। शव दबा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी का कहना है कि मृतक की पहचान मान सिंह निवासी नाहरगंज थाना ताजगंज के रूप में हुई है। वह कंडे लेकर जा रहे थे। उनका शव मिला है। घटना के संबंध से लोगों से जानकारी जुटाई है।
कुछ लोगों ने बताया कि किसी वाहन ने डिवाइडर में टक्कर मारी। इस दौरान मानसिंह ने भी बचने का प्रयास किया। मगर टक्कर से गिरे डिवाइडर के नीचे दबकर मानसिंह की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन जो तहरीर देंगे, उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सड़क दुर्घटना: दो बच्चों में भिड़ंत, 4 यात्रियों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल, मची चीख-पुकार
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 20 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन