Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा में गोवर्धन पूजा: घरों में बने गोबर के गोवर्धन पूजे, भंडारे और प्रसाद का हुआ वितरण, अन्नकूट पर महंगाई की मार

ब्रज में दीपोत्सव पर्व का खासा महत्व है। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा होती है। शुक्रवार को घरों में गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजा हुई। वहीं बल्केश्वर में गोबर की विशाल प्रतिमा बनाई गई। शनिवार को इसका विसर्जन किया जाएगा।

ब्रज में  दीपोत्सव पर्व महत्व और बढ़ जाता है। ताजनगरी में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह गोवर्धन पूजा और भंडारों का आयोजन किया गया है। घरों में भी गोबर से गोवर्धन महाराज बनाए गए। अन्नकूट का प्रसाद बनाया। शाम की पूजा के बाद भंडारे हुए।
15 फुट लंबी प्रतिमा बनाई
आगरा के बल्केश्वर में यमुना के तट स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा शुक्रवार को गोवर्धन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें गोबर से 15 फुट लंबी प्रतिमा बनाई गई, जिसका सभी श्रद्धालुओं ने पूजन किया और परिक्रमा लगाकर मनोकामना पूरी करने की  प्रार्थना की। महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मेलों से श्रद्धा तो बढ़ती है, मेल-मिलाप का भी ये जरिया होते हैं। इससे पूर्व प्रातः महालक्ष्मी माता की पोशाक चढ़ाई और फूल बंगला सजाया गया। अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
ये रहे मौजूद
महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर के अलावा संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, पूर्व पार्षद दीपक ढल, अविनाश राना, अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मोहन कुमार गर्ग, संजीव अग्रवाल, मनोज जैन, कौशल बंसल, पंजावानी, पवन जैन, रीतेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अश्वनी जैन,  ममता सिंघल, के पी सिंह महेश जौहरी, ऋषि अग्रवाल, डॉ पंकज भाटिया, अनुराधा भाटिया आदि ने पूजन किया। मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार प्रतिमा की विसर्जन यात्रा शनिवार को सुबह आठ बजे निकाली जाएगी।

नेहरू नगर में हुई पूजा
नेहरू नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में गोवर्धन महाराज की पूजा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें रामलता वर्मा ने गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। समस्त कार्यक्रम मंदिर के पंडित देवेंद्र शास्त्री जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, दिनेश कुमार वर्मा (सारथी) ने सहयोग प्रदान किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

अन्नकूट पर महंगाई की मार
अन्नकूट के प्रसाद पर भी महंगाई का असर दिखा। शुक्रवार को अन्नकूट में इस्तेमाल होने वालीं सब्जियों के दामों में जबरदस्त तेजी दिखी। सिकंदरा की थोक मंडी में 15 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई। गोभी 60 रुपए तक बिका। मूली, लौकी, गाजर, बैंगन, तोरई, काशीफल के दाम भी बढ़े। प्रसाद के लिए लोगों ने थोड़ी सब्जी से ही काम चलाया।
ये भी पढ़ें…

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, आर्यन कर रहा था एयरफोर्स की तैयारी