अयोध्या दीपोत्सव से गो संरक्षण का दिया जाएगा संदेश… जलेंगे गाय के गोबर से बने 10 हजार दीपक – – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अयोध्या दीपोत्सव से गो संरक्षण का दिया जाएगा संदेश… जलेंगे गाय के गोबर से बने 10 हजार दीपक –

राम मंदिर नींव का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब प्लिंथ (स्तंभ के आधार वाला हिस्सा) का निर्माण कार्य 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा। श्री राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय कह चुके हैं कि दिसंबर 2023 तक भक्त राम लला के दर्शन कर सकेंगे।वी.एन. दास, नवभारत टाइम्स | Updated:Oct 28, 2021, 07:00AM ISTअयोध्‍या

श्री लंका में जिस अशोक वाटिका में रावण ने माता सीता को बंदी बना कर रखा था। वहां की शिलाएं लेकर श्रीलंका के भारत में नियुक्‍त राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री गुरुवार को अयोध्‍या पहुंचेंगे। यह जानकारी श्री राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने दी।

चंपत राय के मुताबिक ये शिलाएं राम मंदिर परिसर में श्री लंका समाज का प्रतिनिधित्‍व करेंगी। इससे श्रीलंका देश का राम मंदिर में भावनात्‍मक प्रतिनिधित्‍व प्रदर्शित होगा। विदेशी मेहमान 28 तारीख को राम जन्‍म भूमि परिसर में पहुंचेगे और वे राम लला का दर्शन पूजन आरती कर शिलाओं को मंदिर ट्रस्‍ट को समर्पित कर देंगे।