![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
पुलिस और प्रशासन की रोक के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आगरा में मृतक सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के घर पहुंचीं। परिजन ने हिरासत में पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। प्रियंका ने अरुण की पत्नी और मां से मुलाकात की। परिवार से कैसे मिलीं प्रियंका, तस्वीरों में देखिए… सफाईकर्मी अरुण के परिजन से मिलीं प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार रात करीब 11 बजे आगरा पहुंच गईं। इस दौरान प्रियंका ने अरुण वाल्मीकि के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने मृतक सफाईकर्मी की मां, पत्नी और अन्य परिजन से जमीन पर बैठकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अरुण की पत्नी को गले भी लगाया।
फूट-फूट कर रो पड़े परिजन, पत्नी हुईं बेसुध
लखनऊ से निकलते समय एक्सप्रेस-वे के एंट्री टोल पर उनको पुलिस ने रोक लिया था। नोकझोंक के बीच प्रियंका को हिरासत में भी लिया गया। प्रशासन से 4 लोगों के साथ आगरा जाने की अनुमति मिलने के बाद प्रियंका गांधी शाम को लखनऊ से आगरा के लिए निकली थीं।
परिजन ने पुलिस पर लगाया पिटाई से मौत का आरोप
आगरा के थाना जगदीशपुरा में मालखाने से 17 अक्टूबर को 25 लाख रुपये गायब हुए थे। इसके बाद पुलिस ने सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि को हिरासत में लिया था। जहां मंगलवार देर रात उसकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई थी। परिजन का कहना है कि पुलिस वालों ने चोरी का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार को उठा लिया और उनकी पिटाई लगाई।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला