भाजपा कार्यकर्ता ने थामा कांग्रेस का दामन – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाजपा कार्यकर्ता ने थामा कांग्रेस का दामन

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चपका के एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक  चंदन कश्यप जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज  उनके सामने  कांग्रेस  का दामन थामा lइस दौरान प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष श्याम कुमारी ध्रुव, महिला जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर,वीरेंद्र पांडे,नरेंद्र पांडे, चपका सरपंच जोगी राम कश्यप,विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, उपस्थित थे