Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की तनहाई बैरक की हुई जांच, 2 दिन पहले हत्या की जताई थी आशंका – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की तनहाई बैरक की हुई जांच, 2 दिन पहले हत्या की जताई थी आशंका

बांदा
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने दो दिन पहले वर्चुअल पेशी के दौरान हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। विधायक के इस आरोप के बाद शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल पहुंचकर मुख्तार अंसारी के तनहाई बैरक की सघन जांच की। जहां किसी तरह की अवैध सामग्री नहीं पाई गई।

डीएम अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन शनिवार को अचानक मंडल कारागार पहुंचे। उन्होंने मुख्तार अंसारी की तनहाई बैरक नंबर 15 और 16 का निरीक्षण किया। उसके बाद पूरे बैरक की सघन जांच की, लेकिन बैरक में कहीं कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई। इसके बाद बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। बैरक में 8 सीसीटीवी कैमरे पाए गए, जो सभी संचालित थे। इसके बाद बैरक नंबर दो बी की तलाशी ली गई। यहां भी किसी प्रकार की अवैध सामग्री नहीं पाई गई।

जानकारी से ज्यादा मिले बंद कैमरे
जेलर प्रमोद कुमार त्रिपाठी से डीएम ने पूरे जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। इस पर बताया गया कि 36 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनसे कैदियों की निगरानी की जा रही है। इस पर डीएम ने कहा कि इनमें कितने कैमरे संचालित हैं और कितने बंद हैं। जेलर ने जवाब दिया कि तीन कैमरे खराब हो चुके हैं। डीएम ने जेलर को फटकार लगाते हुए कहा कि खराब हुए कैमरों के बारे में कंप्लेन क्यों नहीं की गई। इस पर वह सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर जब डीएम ने स्वयं निरीक्षण किया तो चार कैमरे बंद मिले।

Mukhtar Ansari: ‘जेल में मुझे मारने के लिए 5 करोड़ की दी सुपारी’, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में लगाए आरोप
पल-पल की रखी जा रही है निगरानी
बताते चलें कि विधायक द्वारा जेल में हत्या की आशंका व्यक्त किए जाने से प्रशासन से लेकर जेल में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी से पल-पल की निगरानी की जा रही है।

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की तनहाई बैरक की हुई जांच, 2 दिन पहले हत्या की जताई थी आशंका