फेडरेशन ने दिया पूर्व प्रांताध्यक्ष जयदेव साहा को भावभीनी श्रद्धांजलि* – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

फेडरेशन ने दिया पूर्व प्रांताध्यक्ष जयदेव साहा को भावभीनी श्रद्धांजलि*

लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल वर्मा, उपाध्यक्ष गोवर्धन लकड़ा के नेतृत्व में एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्मल शार्दुल ,शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन साहू , स्वास्थ संयोजक संघ के जिलाध्यक्ष द्रुपद सेठिया, लिपिक वर्गीय संघ के जिला अध्यक्ष हीरा नेताम, संयुक्त कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कोषाध्यक्ष श्री निवास नायडू,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर , लिपिक वर्गीय संघ के जिला सचिव बलराम निषाद, मुकेश देवांगन अध्यक्ष पशुधन विकास विभाग, जय सिंह मरावी कोषाध्यक्ष एवं सभी कर्मचारी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष स्वर्गीय जयदेव शाह जी के प्रथम पुण्यतिथि कोंडागांव स्थित सर्किट हाउस में लघु वेतन कर्मचारी संगठन द्वारा आयोजित कर मनाया गया।

इस अवसर पर संयुक्त कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोंडागांव के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय जयदेव दादा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्मल शार्दुल ने कहा कि जयदेव शाह ने तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के अनियमित कर्मचारियों के जायज मांगों के समर्थन में सदैव लंबे समय तक संघर्ष कर अनेक आंदोलन किया ।उनके योगदान सदा कर्मचारी हित में याद किया जाएगा।