हॉकी के जादूगर की स्मृतियां भी नहीं संजो सका प्रयागराज, जन्मस्थान किस मुहल्ले में हुआ इसको लेकर भी मतभेद – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हॉकी के जादूगर की स्मृतियां भी नहीं संजो सका प्रयागराज, जन्मस्थान किस मुहल्ले में हुआ इसको लेकर भी मतभेद

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म प्रयागराज में हुआ यह गौरव की बात है, लेकिन जन्मस्थान कौन सा मोहल्ला है यह आज भी स्पष्ट नहीं है। यही कारण है कि संगम नगरी विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी के नाम की स्मृतियां भी नहीं संजो सका। उनके जन्मस्थान को लेकर प्रयागराज में भी मुख्यत: दो मोहल्लों के नाम चर्चा में रहते हैं। पहला मोहल्ला मुट्ठीगंज और दूसरा ओल्ड कैंट।

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता समेश्वर दत्त सिंह सेना में कलर्क थे। मेजर ध्यानचंद के जन्म के करीब छह-सात वर्ष उनके पिता का तबादला झांसी हो गया। इसके बाद वह झांसी चले गए। उनकी शिक्षा-दीक्षा के साथ ही खेल का अधिकतर समय झांसी में ही गुजरा। मेजर ध्यानचंद के जन्म स्थान को लेकर इसी कारण कुछ स्पष्ट नहीं है। उनके परिवार से जुडे़ रहे कई हॉकी खिलाड़ी भी जन्मस्थान को लेकर स्पष्ट नहीं हैं।