ओलिंपिक्स में हॉकी खिलाड़ियों के काम आए …. – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ओलिंपिक्स में हॉकी खिलाड़ियों के काम आए ….

वंदना कटारिया देश की पहली ऐसी भारतीय खिलाड़ी जिसने हॉकी में लगाई हैट्रिकतोक्यो में चल रहे ओलंपिक्स 2021 में वंदना कटारिया ने लहराया परचमवंदना कटारिया को राकेश शर्मा के साथ 3 अन्य पुरुष खिलाड़ियों ने भी दी ट्रेनिंगकुलदीप काम्बोज, गाजियाबाद
भारतीय महिला हॉकी टीम ने यादगार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को खेले गए क्वॉर्टर फाइनल में भारत ने वर्ल्ड नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। यही नहीं पुरुष टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों की सफलता से आज चारों तरफ चक दे इंडिया की गूंज सुनाई दे रही है।

चक दे इंडिया का यह सफर चक दे गाजियाबाद के बिना अधूरा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैटट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली वंदना कटारिया को हॉकी कोच राकेश शर्मा ने सफलता के टिप्स दिए तो पुरुष हॉकी टीम के 3 खिलाड़ियों गुरजंत सिंह, मंदीप सिंह व सुमित को पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी व कोच अनुराग रघुवंशी ने ट्रेनिंग दी है। गाजियाबाद में रहने वाले दोनों कोच टीम की सफलता से बेहद उत्साहित हैं।

‘वंदना कटारिया की निगाहें हमेशा लक्ष्य पर रहती हैं’
ओलिंपिक इतिहास में वंदना कटारिया पहली ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, जिसने हॉकी में हैट्रिक लगाई और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वंदना के मुख्य हॉकी कोच वैसे तो विष्णु शर्मा हैं, मगर उन्होंने राकेश शर्मा से भी बहुत बार अच्छा हॉकी खिलाड़ी बनने के टिप्स लिए हैं।

वर्तमान में गुरुकुल द स्कूल के हॉकी कोच राकेश शर्मा बताते हैं कि वे लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल में लड़कों की टीम के कोच रहे हैं। वंदना हॉस्टल की लड़कियों की टीम में थी। वह उनके पास आती थी और हॉकी के टिप्स लेती थी। कोच राकेश ने बताया कि जो भी टिप्स वे देते थे, वंदना उस पर तुरंत अमल करने लगती थी। साथ ही उसकी निगाहें सदैव अपने लक्ष्य पर रहती हैं। वंदना को लेकर जब भी विष्णु शर्मा से चर्चा होती थी तो हम दोनों ही एक बात कहते थे कि यह लड़की एक दिन देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेगी और ऐसा ही हुआ।