Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यमुना में नहाने गए 4 किशोर गहरे पानी में फंसे…

मथुरा में यमुना नदी में स्नान करने के दौरान चार किशोर गहरे पानी में चले गए। जिसमें तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि चौथे किशोर को सकुशल यमुना से निकाल लिया गया।

गोताखोरों की मदद से एक को बचा लिया गया
जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल बैराज पर शुक्रवार की शाम को चार दोस्त यमुना में नहाने के लिए उतरे। बारिश के चलते चारों किशोर यमुना के गहरे पानी में चले गए। चारों किशोरों को डूबता देख नाविकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। नागरिकों ने प्रमोद निवासी औरंगाबाद को सकुशल बचा लिया, जबकि प्रमोद के 3 साथी यमुना में ही डूब गए। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कमल, रिहान और सुफियान निवासी औरंगाबाद के शव यमुना से निकाले गए।

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के घर की बिजली गुल, पंखे गायब… राष्ट्रीय स्मारक का ऐसा है हाल
पोस्टमॉर्टम के लिए मृतकों के शव भेजे
वहीं, सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार युवक यमुना में नहाने के लिए गए थे। जिनमें तीन की डूबने से मौत हो गई। एक किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।